Ranchi: नामकुम थाना क्षेत्र स्थित पावर ग्रिड सब स्टेशन में डकैती के आरोप में जेल में बंद चार आरोपियों को सिविल कोर्ट रांची के न्यायायुक्त की अदालत ने जमानत देने से इनकार किया है। इसमें पुंदाग के फुरकान मल्लिक, बिहटा के जितेंद्र कुमार, रामगढ़ के बीरेंद्र बेदिया एवं पुंदाग के दीपक कुमार सोनी का नाम शामिल है। चारों की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर न्यायायुक्त की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई पश्चात अदालत ने याचिका खारिज कर दी। नामकुम पुलिस ने डैकती की घटना में शामिल नौ आरोपियों को 28 जुलाई को गिरफ्तार किया था। तब से सभी जेल में है।
घटना का अंजाम 15 जुलाई को दिया गया था। वहीं रामगढ़ के शाहिद अंसारी ने भी जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है। अन्य तीन आरोपियों हजारीबाग के राजेश कुमार सिंह, रामगढ़ के ललन कुमार भुइयां और जितु कुमार सिंह ने भी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में जमानत की गुहार लगाई है। सुनवाई लंबित है। बता दें कि आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों तथा सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर घटना का अंजाम दिया था। घटना को लेकर नामकुम थाना में कांड संख्या 217/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

