Civil Court News

Ranchi/Convict: गांजा तस्करी मामले में बक्सर जिला निवासी अजय राय को 10 साल की कैद, दो लाख रुपए जुर्माना

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 30 Aug, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची के अपर न्यायायुक्त एमके सिंह की अदालत ने शनिवार 30 अगस्त को 420 किलो गांजा तस्करी के आरोप में ट्रायल फेस कर रहा अभियुक्त बिहार के बक्सर जिला निवासी अजय राय को दोषी करार कर 10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस अदालत ने दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर उसे दो साल अतिरिक्त जेल काटनी होगी। एनसीबी की टीम ने अभियुक्त को ओरमांझी टॉल प्लाजा के समीप छापेमारी करके 11 फरवरी 2019 को 420 किलो गांजा के साथ दबोचा था। जिसका बाजार मूल्य 20 लाख रुपए से अधिक आंका गया था।

See also  Ranchi: विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

मामले में एनडीपीएस के विशेष लोक अभियोजक कुमार वशिष्ठ प्रसाद ने अदालत के समक्ष पांच गवाहों को प्रस्तुत किया था। बताया कि अभियुक्त अजय राय को अदालत ने फरार रहते हुए सजा सुनाई है। उसने मिली जमानत का दुरुपयोग किया है। अदालत ने एनडीपीएस की दो अलग-अलग धाराओं में 10-10 साल की कैद और एक-एक लाख रुपए का जुर्माना किया है। इसी मामले के दूसरा अभियुक्त पटना निवासी दीपक कुमार की जमानत अदालत ने रद्द कर दिया है। साथ ही रिकॉर्ड को अलग कर दिया गया है। दोनों अभियुक्त ट्रक के केबिन में गुप्त स्थान बनाकर गांजा की तस्करी किया करता था।

See also  रांचीः मामा ने भांजे को दिया धोखा, कोर्ट ने सुनाई सजा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment