Civil Court News

Ranchi/Chiabasa: चाईबासा कोर्ट में 6 अगस्त को सशरीर हाजिर होंगे राहुल गांधी, जानें क्या है पूरा मामला

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 04 Aug, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Rahulgandhi-SC
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी 6 अगस्त 2025 को चाईबासा के एमपी एमएलए कोर्ट में पेश होंगे। उसके खिलाफ 2018 में चाईबासा के भाजपा नेता प्रताप कटिहार ने एमपी एमएलए कोर्ट में एक मामला दर्ज कराया था। दर्ज मामले में कहा गया था कि भाजपा नेता अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी ने गलत बयानबाजी की थी। इस बारे में झारखंड हाईकोर्ट ने 10 जून को निर्देश दिया था। हाईकोर्ट ने यह निर्देश राहुल गांधी की उस याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया था जिसमें 26 जून को चाईबासा कोर्ट में पेश होने के निर्देश को चुनौती दी गई थी।

See also  Ranchi: ट्रैफिक पुलिस को ड्यूटी के दौरान सड़क पर पटक मारपीट करने के मामले में हिंदपीढ़ी के तीन युवक साक्ष्य के अभाव में बरी, जांच अधिकारी समेत 5 गवाह नहीं पहुंचे गवाही देने

इससे पहले चाईबासा एमपी-एमएलए कोर्ट की ओर से राहुल गांधी को 26 जून को उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश दिया गया था। अदालत में राहुल गांधी के अधिवक्ता की ओर से 26 जून की जगह 6 अगस्त को पेश होने की छूट देने का आग्रह किया गया था। इस पर हाईकोर्ट ने सहमति जताते हुए 6 अगस्त को पेश होने का निर्देश दिया था। बीते शनिवार को झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने चाईबासा व्यवहार न्यायालय में पहुंचकर मामले की जानकारी ली और 6 अगस्त को राहुल गांधी के चाईबासा न्यायालय में आने की बात कही।

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment