Civil Court News

Ranchi/CBI Court: 130 करोड़ रुपए के दवा घोटाले में आरोपी को मिली लंदन जाने की अनुमति, लौटने के बाद कोर्ट में जमा करना होगा पासपोर्ट

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 02 Apr, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 03 06 at 4.57.06 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन( एनआरएचएम) के तहत झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में करीब 130 करोड़ रुपए की हुई दवा घोटाले ट्रायल फेस कर रहा आरोपी बिचौलिया श्यामल चक्रवर्ती को विदेश जाने की इजाजत सिविल कोर्ट रांची की सीबीआई कोर्ट ने सशर्त प्रदान कर दी है। अदालत ने उसे 25 दिनों की विदेश यात्रा की अनुमति प्रदान की है। श्यामल चक्रवर्ती दवा घोटाले में मुख्य आरोपी सेवानिवृत्त आईएएएस अधिकारी सह तत्काली स्वास्थ्य सचिव डॉ. प्रदीप कुमार का नजदीकी है। उसकी बेटी लंदन में पढ़ाई कर रही है। पढ़ाई पूरी होने के बाद उसे आर्किटेक्चर एसोसिएशन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर में स्नातक समारोह में भाग लेने के लिए परिवार के साथ आमंत्रित किया गया है।

See also  Ranchi: राहुल गांधी से जुड़े मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में सुनवाई 27 अगस्त को

इसी में हिस्सा लेने के लिए पिछले दिनों पासपोर्ट जारी करने का अनुरोध करते हुए याचिका दाखिल की थी। जिस पर सुनवाई पश्चात अदालत ने अनुमति प्रदान की है। सीबीआई ने साल 2009 में मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। लंदन की यात्रा 10 से 15 जून के बीच होगी। जबकि वापसी की तारीख 5 से 10 जुलाई के बीच है। विदेश से आने के बाद पांच दिनों के अंदर सशरीर उपस्थित होकर पासपोर्ट जमा करने का निर्देश अदालत ने दिया है। साथ ही अदालत ने पासपोर्ट लेने के लिए 10 लाख रुपए का क्षतिपूर्ति बांड के रूप अपनी संपत्ति के मूल कागजात जमा करने को कहा गया है। हालांकि सीबीआई की ओर से पासपोर्ट जारी करने का विरोध किया गया था। सुनवाई के दौरान कहा कि याचिकाकर्ता ने एक मार्च 2024 को भी गोद भराई की रस्म में सिंगापुर की यात्रा की थी। बारबार विदेश जाने की मांग का जोरदार विरोध किया गया।

See also  गर्भवती महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में 14 अभियुक्तों को 7-7 साल कारावास

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment