Civil Court News

Ranchi/ATS Court: एटीएस के डीएसपी और दारोगा पर फायरिंग मामले में आरोपी बॉबी साव को कोर्ट ने नहीं जमानत, दो साल से अधिक समय से है जेल में बंद

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 21 Aug, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
image 4 1
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: ATS के डीएसपी नीरज कुमार और दरोगा सोनू साहू और अरगोड़ा में कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता पर फायरिंग मामले में जेल में बंद गैंगस्टर अमन साव (मृत) के शूटर बॉबी साव को अदालत से झटका लगा है। उसकी ओर से अवैध हथियार रखने के मामले में दाखिल जमानत याचिका पर रांची स्थित एटीएस की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई पश्चात अदालत ने खारिज कर दी है। एटीएस टीम ने बॉबी साव को फायरिंग मामले में 19 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया था। घटना का अंजाम रामगढ़ के पतरातू थाना अंतर्गत डाडीडीह शाहीटांड़ में 17 जुलाई 2023 को दिया गया था। घटना के दो दिन बाद एटीएस ने लोहरदगा के भंडरा के भौरों गांव से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से आरोपी जेल में है। अवैध हथियार मामले में वह 20 जुलाई 2023 से लगातार जेल में ही है। उसने जमानत की गुहार लगाते हुए 12 अगस्त को याचिका दाखिल की थी।

See also  HC News: एसिड अटैक पीड़ितों को मुआवजे में लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं: झारखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पीड़ित राहुल कुमार को 15 लाख अतिरिक्त देने का आदेश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment