Association

Ranch: अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद ने पौधारोपण कर मनाया स्थापना दिवस, न्यायायुक्त समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी हुए शामिल

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 20 Sep, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranch: अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर शनिवार को अधिवक्ता परिषद व्यवहार न्यायालय ईकाई की ओर से स्थापना दिवस सह पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिविल कोर्ट परिसर में पौधारोपण के अवसर पर न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा नंबर-1, अतिरिक्त फैमिली जज राजेश कुमार सिंह समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर सुरोजीत कुमार रॉय ने परिषद के उद्देश्य और कार्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप कुमार चौरसिया ने की जबकि महासचिव विजय पांडेय, बीके राय, अभिषेक कुमार भारती, मनीष कुमार, बबलू सिंह, आरती ललन गुप्ता, जगदीशर चंद्र पांडे सहित अन्य सदस्य व अधिवक्ता शामिल हुए। स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए चंदन, लौंग और इलायची जैसे औषधीय पौधों का रोपण किया गया। आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और समाज के प्रति अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी को रेखांकित करना रहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment