मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

CID Court News: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा की जमानत याचिका खारिज, UAPA और संगठित अपराध के मामले में है जेल

---Advertisement---

Ranchi News: राजधानी के सीआईडी कोर्ट ने कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा की पत्नी और ‘कोयलांचल शांति सेना’ (के.एस.एस.) गिरोह की सह-संचालिका रिया सिन्हा की नियमित जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने गंभीर प्रकृति के अपराधों, यूएपीए (UAPA), आर्म्स Act और संगठित अपराध सिंडिकेट में गहरी संलिप्तता को देखते हुए यह फैसला सुनाया। इससे पहले निचली अदालत के साथ-साथ झारखंड उच्च न्यायालय से भी उनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। आरोपी रिया  17 जनवरी 2026 से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। इस मामले में पुलिस ने गत 13 जुलाई 2026 को आरोप (चार्ज) तय कर दिया गया है।

क्या हैं गंभीर आरोप?

पुलिस के अनुसार, रिया सिंह अपने पति सुजीत सिन्हा और दुबई में बैठे प्रिंस खान के साथ मिलकर एक संगठित अपराध और रंगदारी सिंडिकेट का संचालन करती हैं। उन पर आतंकवाद के वित्तपोषण (Terror-financing), पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से अवैध हथियार तस्करी में सहयोग करने, गैंग के सदस्यों के बीच हथियारों का लॉजिस्टिक्स संभालने और कारोबारियों से लेवी वसूलने के लिए खौफ पैदा करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप है।

सीआईडी थाने में दर्ज कांड के तहत उन पर बीएनएस की धारा 111(3), 111(4), 61(2), आर्म्स एक्ट और यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा चल रहा है। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि मुकदमे की सुनवाई महत्वपूर्ण चरण में है और इस समय जमानत मिलने से साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ या गवाहों को प्रभावित करने का गंभीर जोखिम हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः वकील अनुष्का के गले के ऊपरी हिस्से में पाया गया तिरछा लिगेचर मार्क

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

Leave a Comment