Civil Court News

Ranchi: पोस्ता स्ट्रा बरामदगी मामले में जेल में बंद आरोपी रामसेवक को जमानत नहीं, याचिका खारिज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 25 Mar, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 03 06 at 4.57.06 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: सिविल कार्ट रांची के एनडीपीएस मामले के विशेष न्यायाधीश सह न्यायायुक्त की अदालत ने पोस्ता भूसा बरामदगी मामले में जेल में बंद रामसेवक कुम्हार की जमानत याचिका सुनवाई पश्चात खारिज कर दी है। वह उक्त आरोप में 4 फरवरी 2025 से जेल में है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के कब्जे से करीब 4349 किलोग्राम पोस्ता भूसा बरामद किया था। गुप्त सूचना के आधार पर एनडीपीएस की टीम ने 23 नवंबर 2024 को टाटा-रांची रोड पर शर्मा जी लाइन होटल, रामपुर, एनएच-33 के पास ट्रक की तलाशी के दौरान पोस्ता भूसा बरामद किया था। टीम पर फायरिंग भी की गई थी। घटना को लेकर एनडीपीएस केस दर्ज किया गया। आरोपी को घटना के तीन महीने बाद पकड़ में आया था।

See also  रांची सदर के तत्कालीन डीएसपी सत्यवीर सिंह गवाही देने नहीं पहुंचे कोर्ट, अनैतिक व्यापार के आरोप में दो आरोपी रिहा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment