Civil Court News

टेंडर कमीशन घोटालाः मनी लाउंड्रिंग के आरोपी चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम, पिता और पत्नी समेत छह को सौंपा गया पुलिस पेपर

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 25 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court of ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में गुरुवार को टेंडर कमीशन की बहुत बड़ी राशि का मनी लाउंड्रिंग करने के मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मामले के छह आरोपियों को नये सिरे से पुलिस कागजात सौंपा गया। इसमें ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम, उनके पिता गेंदा राम, उनकी पत्नी राज कुमारी देवी, पूर्व मंत्री के आप्त सचिव संजीव कुमार लाल, उसका नौकर जहांगीर आलम एवं दिल्ली निवासी वीरेंद्र राम के सहयोगी सीए मुकेश मित्तल का नाम शामिल है।

सुनवाई के दौरान सभी कोर्ट में मौजूद थे। सभी की ओर से आरोपियों के वकील ने पुलिस पेपर प्राप्त किया। पुलिस पेपर पेन ड्राइव में दिया गया है। जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम समेत नौ की पेशी जेल से वीसी से हुई। अदालत ने सभी न्यायिक हिरासत अवधि सात अगस्त तक बढ़ा दी है। साथ ही पुलिस पेपर पर सुनवाई की तारीख भी सात अगस्त निर्धारित की गई है। बता दें कि ईडी ने 37 करोड़ रुपए बरामदगी मामले में आलमगीर आमल को 15 मई को गिरफ्तार किया था। वहीं मामले के आरोपी वीरेंद्र राम को ईडी ने 22 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था। तब से सभी जेल में है।

See also  Court News: मिठाई की दुकान पर दोस्ती, नाबालिग गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा, अब कोर्ट ने दोषी माना
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment