Civil Court News

Jharkhand News/Ranchi: प्ली-बारगेनिंग पेंडिंग केस के जल्द निपटारे का एक प्रभावी माध्यम : न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 05 Dec, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand News/Ranchi: प्ली-बारगेनिंग पेंडिंग केस के जल्द निपटारे का एक प्रभावी माध्यम : न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: रेलवे स्टेशन रांची स्थित रेलवे न्यायालय परिसर में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत प्ली बारगेनिंग के द्वारा रेलवे न्यायालय में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा नंबर-1 कहा कि प्ली-बारगेनिंग विशेष कैंप के आयोजन का मुख्य उद्देश्य रेलवे न्यायालय में लंबित मामलों को निस्तारण करना हैं। समय-समय पर प्ली- बारगेनिंग विशेष कैंप का आयोजन किया जाता है और आगे भी किया जायेगा। श्री मिश्रा ने प्ली-बारगेनिंग विशेष कैंप के महत्व को समझाते हुए त्वरित निष्पादन करने की सलाह दी। त्वरित निष्पादन के फायदे पर फोकस किये।

See also  HC News: JIADA को हाईकोर्ट से बड़ा झटका; बिना गजट नोटिफिकेशन 2016 की नियमावली लागू मानना अवैध, जमीन आवंटन रद्द करने का आदेश खारिज

इस मौके पर विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों का निस्तारण किया गया, जिसमें न्यालय में लंबित 179 वादों में से 105 वादों का निष्पादन किया गया, जिससे रेलवे न्यायालय में लंबित वादों की संख्या घट कर 74 रह गई है। इसके साथ ही मौके पर रेलवे विभाग को क्षति सह मुआवजा के रूप में 10,00,000 रुपए का मुआवजा प्राप्त हुआ। इस अवसर पर न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1, डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी, बिजय कुमार यादव, वरीय लोक अभियोजक, राजेंद्र सिंह, निबंधक, व्यवहार न्यायालय, रांची प्रशांत कुमार वर्मा, अधिवक्तागण, विभिन्न आरपीएफ पोस्ट के पदाधिकारी, रेलवे कोर्टकर्मी एवं मुवक्किल व अन्य मौजूद रहे।

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment