Civil Court News

सेना के कब्जे वाली जमीन फर्जीवाड़े में छवि रंजन समेत नौ की पेशी, बढ़ी हिरासत अवधि

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 23 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की फर्जी तरीके से खरीद-बिक्री कर उस अवैध कमाई का मनी लाउंड्रिंग करने से जुड़े मामले में जेल में बंद आरोपी रांची के पूर्व डीसी सह निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन समेत नौ आरोपियों की हिरासत अवधि 5 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। इससे पूर्व मामले में जेल में बंद नौ आरोपियों को पीएमएलए कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। मामले में आरोप तय होने के बाद पहली पेशी थी।

अगली पेशी की तारीख पांच अगस्त निर्धारित की गई है। अदालत ने छवि रंजन, कोलकाता कारोबारी अमित अग्रवाल, बड़गाईं अंचल के तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, सेना के कब्जे वाली जमीन का फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन दलाल बरियातू के मिल्लत कालोनी निवासी रिम्स का कर्मी अफसर अली उर्फ अफ्सू खान, डोरंडा के मनी टोला का निवासी इम्तियाज अहमद, बड़ागाईं निवासी मो. सद्दाम हुसैन, तल्हा खान एवं फैयाज अहमद की हिरासत अवधि बढ़ा दी है।

See also  बलात्कार पीड़िता ने जताई सजा काट रहे दोषी से ही शादी करने की इच्छा, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- नहीं
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment