high court news

नगर निगम ने हाईकोर्ट में कहाः नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के अतिरिक्त भवन का डीपीआर बनाने में लगेगा दो माह

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 02 Sep, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
नगर निगम ने हाईकोर्ट में कहाः नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के अतिरिक्त भवन का डीपीआर बनाने में लगेगा दो माह
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम ने सोमवार को हाईकोर्ट को बताया कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के अतिरिक्त भवन का डीपीआर बनाने में दो माह का समय लगेगा। निगम को राशि मिलने के बाद दो माह में डीपीआर सरकार को सौंपी जा सकती है। इसके बाद सीआरएस के तहत सीसीएल, सेल आदि के फंड से अतिरिक्त भवन का निर्माण किया जा सकेगा। बार एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई के दौरान निगम की ओर से यह जानकारी दी गयी। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने इस पर भवन निर्माण निगम को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।


सुनवाई के दौरान पुलिस हाउसिंग बोर्ड कॉरपोरेशन की ओर से कोर्ट को बताया गया कि लॉ यूनिवर्सिटी के निकट पुलिस आउटपोस्ट के निर्माण का 35 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसका स्ट्रक्चरल काम पूरा कर लिया गया है। इसके बाद अदालत ने राज्य सरकार से नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की शेष जमीन पर बाउंड्री वॉल के संबंध में सरकार से इंस्ट्रक्शन लेने का निर्देश दिया है ताकि इस जमीन का अतिक्रमण न हो सके। मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी।

CourtNews Desk

1,848 articles published
See also  Lalu Yadav News: लालू प्रसाद से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को होगी सुनवाई
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment