high court news

Live Streaming: झारखंड हाईकोर्ट में हो रही सुनवाई का यूट्यूब पर होगा सीधा प्रसारण

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 14 Dec, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
chief justice of jharkhan high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Live Streaming पटना हाईकोर्ट के बाद अब झारखंड हाईकोर्ट भी अदालती कार्यवाही का YouTube पर सीधा प्रसारण करेगा। ऐसा करने वाला यह छठा हाईकोर्ट होगा। झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन के निर्देश पर इससे संबंधित आदेश जारी किया गया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मोहम्मद शाकिर की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि ट्रायल के तौर पर वर्चुअल कोर्ट की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

इसकी शुरूआत 15 दिसंबर से की जा रही है। इस दौरान सिर्फ कोर्ट नंबर 12 और कोर्ट नंबर दस की अदालती कार्यवाही का यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिस दिन कोर्ट वर्चुअल सुनवाई करेगी। उस दिन दोनों कोर्ट की कार्यवाही को कोई भी यूट्यूब पर देख सकता है।

See also  संजीवनी बिल्डकॉन मामले में आरोपी अनिता नंदी की अग्रिम जमानत पर सुनवाई से इनकार

इसे भी पढ़ेंः Land dispute: सासंद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी निरस्त

जिनको भी अदालत की कार्यवाही का सीधा प्रसारण देखना होगा उसे झारखंड हाईकोर्ट की वेबसाइट पर जाना होगा और वहां पर बने लाइव मेनू के जरिए कोर्ट की कार्यवाही को देख सकते हैं। इस दौरान न तो कई इस पर कमेंट कर सकता है और न ही इस कार्यवाही को शेयर कर सकता है।

रजिस्ट्रार जनरल मोहम्मद शकीर ने बताया कि अभी सिर्फ दो अदालतों की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। धीरे-धीरे हाई कोर्ट के सभी अदालतों में ऐसी व्यवस्था कर दी जाएगी। बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट ऐसा करने वाला छठा हाई कोर्ट होगा। इससे पहले गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उड़ीसा और पटना हाई कोर्ट ने अदालती कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया है।

See also  Ranchi: नाबालिग से रेप की कोशिश मामले में दोषी युवक को 10 साल की जेल, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment