high court news

Leader of Opposition: भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता देने के मामले में हाईकोर्ट ने विधानसभा से मांगा जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 22 Dec, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Leader of Opposition झारखंड हाईकोर्ट में भाजपा के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष घोषित करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने मूल याचिका में संशोधन किए जाने को लेकर दाखिल अंतरिम आवेदन को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया।

इसपर विधानसभा की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई। इस पर अदालत ने विधानसभा को 12 जनवरी तक जवाब दाखिल करने और इस मामले में अगली सुनवाई 19 जनवरी को निर्धारित की गई है। इस मामले पर चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत सुनवाई कर रही है।

See also  Judge Uttam Anand murder case: हाईकोर्ट ने कहा- अंधेरे में रखकर आरोप पत्र दाखिल करना दुखद, कहीं मर्डर अनएक्सप्लेन न बन जाए

भाजपा नेता की ओर से दाखिल अंतरिम आवेदन में कहा गया है कि विधानसभा अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति नहीं करते हैं, बल्कि नेता प्रतिपक्ष को मान्यता दी जाती है। इस संशोधन से मूल याचिका की भावना प्रभावित नहीं होगी। जबकि मूल याचिका में त्रुटि से नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने की बात कही गई थी।

इसे भी पढ़ेंः Promotion: इंस्पेक्टर से डीएसपी में प्रोन्नति पर बोली सरकार- पहले गलत लोगों को मिल गई प्रोन्नति, अब आरक्षण नीति ला रही सरकार

मूल याचिका में कहा गया है कि बाबूलाल मरांडी भाजपा के विधायक दल के नेता हैं। उन्हें नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दी जाए। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष उन्हें मान्यता नहीं दे रहे हैं। इस दौरान विधानसभा की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत से अंतरिम आवेदन पर जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की।

See also  सड़क निर्माण के लिए पेड़ काटने जाने पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

जिस पर अदालत ने उन्हें 12 जनवरी तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। बता दें कि भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने इससे संबंधित याचिका दाखिल की है। इसके अलावा भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष की ओर से दल बदल मामले में नोटिस जारी करने को चुनौती दी है। दोनों मामले एक साथ टैग है, लेकिन अदालत में फिलहाल बाबूलाल मरांडी की याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment