high court news

शराब पीकर कोर्ट आने वाला वकील अवमानना का दोषी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 02 Sep, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of delhi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

  हाईकोर्ट ने शराब पीकर अदालत की कार्रवाई में पहुंचे वकील को अवमानना का दोषी करार दिया। अदालत ने कहा कि वकील की ओर से इस्तेमाल की गई भाषा ने वास्तव में अदालत को बदनाम किया है और इस तरह के आचरण से न्याय प्रशासन में हस्तक्षेप भी होता है। दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रतिबा एम. सिंह और जस्टिस अमित शर्मा की पीठ एक स्वत: संज्ञान लेकर शुरू की गई अवमानना ​​याचिका की सुनवाई कर रही थी। रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2015 में कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में ट्रायल कोर्ट द्वारा वाहन के मालिक और चालक को नोटिस जारी किया गया था।

See also  हाई कोर्ट ने कहा- महिलाएं ‘पुरुषों के खिलाफ कानून का गलत इस्तेमाल कर रही’

इस संबंध में दोनों ने अपने वकील के साथ अदालत का दरवाजा खटखटाया। बाद में वकील के खिलाफ अवमानना ​​याचिका दायर की गई। रिकॉर्ड के अनुसार वकील ने कोर्ट में इस हद तक चिल्ला-चिल्ला कर उपद्रव मचाना शुरू कर दिया कि आदेश लिखना असंभव हो गया और कोर्ट का काम बंद करना पड़ा। वकील नशे में था। ट्रायल कोर्ट ने वकील को दोषी ठहराया और 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment