Civil Court News

Land scam case: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के आर्किटेक्ट दोस्त बिनोद की याचिका पर सुनवाई अब 8 जुलाई को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 19 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Land scam case: बड़गाई अंचल से जुड़े 8.86 एकड़ जमीन घोटाले में चार्जशीटेड पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी दोस्त आर्किटेक्ट बिनोद कुमार सिंह की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को पीएमएलएल के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में आंशिक सुनवाई हुई। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 8 जुलाई निर्धारित की है। उन्होंने मामले में अपने आप को निर्दोष बताते हुए अदालत से अग्रिम जमानत की गुहार लगाई है। इसके लिए उनके अधिवक्ता ने 15 अप्रैल को याचिका दाखिल की है।

बता दें कि ईडी ने जमीन घोटाले में जांच पूरी करते हुए हेमंत सोरेन के साथ बिनोद कुमार सिंह को भी सह अभियुक्त बनाया है। इसी के बाद से उनकी मुश्किलें बढ़ी हुई है। गिरफ्तारी के बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। इस मामले में अब तक हेमंत सोरेन समेत नौ आरोपी जेल में है। बिनोद कुमार सिंह का नाम जमीन घोटाले में पूछताछ के दौरान सामने आया था। इसके बाद ईडी ने उससे तीन बार अलग-अलग समय में पूछताछ की थी। जिसमें अपनी संलिप्ता स्वीकार करने की बात सामने आई है। इसी आधार पर ईडी ने हेमंत सोरेन के साथ बिनोद कुमार सिंह को भी चार्जशीटेड किया है।

CourtNews Desk

1,848 articles published
See also  Ranchi/H Court: बीएड कॉलेजों में एनसीटीई के नियमों की अनदेखी और अनियमितताओं मामले सुनवाई, याचिका निष्पादित
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment