high court news

Ranchi/H Court: 26 हजार सहायक आचार्य नियुक्ति मामले में जेएसएससी ने कोर्ट को सौंपी टाइम लाइन, सितंबर के द्वितीय सप्ताह में अंतिम रिजल्ट का प्रकाशन

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 23 Apr, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 04 23 at 3.19.47 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव व जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में बुधवार को 26000 सहायक आचार्य नियुक्ति के मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जेएसएससी ने सहायक आचार्य रिजल्ट के प्रकाशन के संबंध में शपथ पत्र के माध्यम से एक टाइम लाइन कोर्ट को दिया है। जिसमें सितंबर माह के द्वितीय सप्ताह में सहायक आचार्य के अंतिम रिजल्ट का प्रकाशन कर दिया जाएगा। जेएसएससी द्वारा बताया गया है कि सहायक आचार्य के ग्रेजुएट लेवल ट्रेंड टीचर (कक्षा 6 से 8) के मैथ एवं साइंस टीचर के लिए जुलाई के प्रथम सप्ताह में रिजल्ट प्रकाशित कर दिया जाएगा। वही सोशल साइंस के टीचर के लिए जुलाई के तृतीय सप्ताह में रिजल्ट प्रकाशित होगा और लैंग्वेज टीचर के लिए अगस्त के प्रथम सप्ताह में रिजल्ट प्रकाशित होगा। इंटरमीडिएट ट्रेंड टीचर (कक्षा 1 से 5) के शिक्षकों के लिए सितंबर के द्वितीय सप्ताह में रिजल्ट प्रकाशित कर दिया जाएगा।

See also  Ranchi: हाईकोर्ट ने डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति और सरकार की नियमावली पर किया जवाब तलब

जेएसएससी के इस टाइमलाइन को स्वीकार कर लिया। जेएसएससी की ओर से वरीय अधिवक्ता राजीव रंजन एवं अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने पैरवी की। अगली सुनवाई गर्मी छुट्टी के बाद होगी। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने झारखंड के स्कूलों में सहायक आचार्य की नियुक्ति की प्रक्रिया में देरी पर नाराजगी जताई थी। खंडपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रस्तावित समय-सीमा को जनवरी 2026 को कम करें और सुनिश्चित करें कि शिक्षकों की नियुक्ति दो या तीन महीने के भीतर हो जाए। प्रार्थी डॉ. ज्यांद्रेज ने याचिका में झारखंड के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी बताते हुए जल्द शिक्षकों की नियुक्ति करने का आग्रह किया है। याचिका में इस संबंध में शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के अनुपालन की मांग की गई है।

See also  Jharkhand News: हाईकोर्ट ने राज्य के विश्वविद्यालयों के डेमोस्ट्रेटर की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 65 वर्ष करने का दिया निर्देश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment