Jharkhand

Jharkhand News/H Court: झारखंड हाईकोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक दिलाई शपथ

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 09 Jan, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
image 7
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
image 7

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक ने पदभार संभाल लिया है। आज रांची स्थित लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में न्यायपालिका, प्रशासन और अधिवक्ता जगत के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। समारोह शांत और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।

रांची आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

शपथ से एक दिन पहले गुरुवार को न्यायमूर्ति सोनक के रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और रजिस्ट्री अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

See also  Jharkhand: राज्य की निचली अदालतों में 30 दिनों की वार्षिक अवकाश बंद, बदले में 15 दिनों का रहेगा समर वेकेशन

लंबा और समृद्ध न्यायिक अनुभव

न्यायमूर्ति सोनक ने अक्टूबर 1988 में महाराष्ट्र एवं गोवा बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकन कराया। उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट की पणजी पीठ में सिविल, संवैधानिक, श्रम, सेवा, पर्यावरण, वाणिज्यिक और कर कानून से जुड़े मामलों में व्यापक अनुभव प्राप्त किया।
वे केंद्र सरकार के अतिरिक्त स्थायी अधिवक्ता, राज्य सरकार के विशेष अधिवक्ता और विभिन्न निगमों के विधि सलाहकार भी रह चुके हैं। 21 जून 2013 को उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

शिक्षा और व्यक्तिगत जीवन

न्यायमूर्ति सोनक का जन्म 28 नवंबर 1964 को हुआ। उन्होंने गोवा के डॉन बॉस्को हाई स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा, धेम्पे कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से बीएससी और एमएस कॉलेज ऑफ लॉ, पणजी से प्रथम श्रेणी में एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। साथ ही उन्होंने जेवियर सेंटर ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च से पुर्तगाली भाषा में डिप्लोमा भी किया है।

See also  PDS घोटाले के आरोपियों ने जमानत के लिए HC जज से किया संपर्क, ED ने कहा हमारे पास सबूत
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment