Civil Court News

Jharkhand News/ACB: नेक्सजेन ऑटोमोबाइल संचालक की पत्नी स्निग्धा सिंह को झटका, अग्रिम जमानत खारिज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 17 Jan, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand News/ACB: नेक्सजेन ऑटोमोबाइल संचालक की पत्नी स्निग्धा सिंह को झटका, अग्रिम जमानत खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आय से अधिक संपत्ति व भ्रष्टाचार मामले में एसीबी कोर्ट का सख्त रुख

Ranchi News: आय से अधिक संपत्ति, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में आरोपी नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक बिनय कुमार सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह को बड़ा झटका लगा है। एसीबी के विशेष न्यायाधीश ओंकार नाथ चौधरी की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। स्निग्धा सिंह ने एक दिसंबर को अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दाखिल किया था। फिलहाल वह एसीबी की पकड़ से बाहर हैं और जांच एजेंसी उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

लेयरिंग के जरिए काले धन को सफेद करने का आरोप

एसीबी के अनुसार यह मामला आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और उनके करीबियों द्वारा भ्रष्टाचार से अर्जित धन को अलग-अलग माध्यमों से सफेद करने (लेयरिंग) से जुड़ा है। जांच में स्निग्धा सिंह की भूमिका सामने आने के बाद उनके खिलाफ ठोस सबूत मिलने का दावा किया गया है।

See also  Jharkhand News/H Court: सहायक आचार्य नियुक्ति विवाद: दो वर्षीय बीएड अभ्यर्थियों के मामले में 17 फरवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई

53 प्रतिशत अधिक खर्च का खुलासा

एसीबी की जांच में सामने आया है कि विनय कुमार चौबे ने अपनी सेवा अवधि के दौरान 2.20 करोड़ रुपये की वैध आय के मुकाबले करीब 3.47 करोड़ रुपये खर्च किए, जो लगभग 53 प्रतिशत अधिक है।

हिरासत में पूछताछ जरूरी

अदालत ने इसे गंभीर आर्थिक अपराध मानते हुए कहा कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए आरोपी की हिरासत में पूछताछ आवश्यक है। इसी आधार पर अग्रिम जमानत देने से इनकार किया गया।

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment