high court news

फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट दो सप्ताह बाद करेगी सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 22 Jun, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
JPSC Exam
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की पीठ में फूड सेफ्टी ऑफिसर की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से इस मामले में समय की मांग की गई, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए विस्तृत सुनवाई के लिए दो सप्ताह बाद की तिथि निर्धारित की है।

इस मामले में पूर्व में एकल पीठ प्रार्थी की याचिका को खारिज कर चुका है। एकल पीठ के आदेश के खिलाफ प्रार्थी ने अपील दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि जेपीएससी ने वर्ष 2016 में फूड सेफ्टी ऑफिसर की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला था।

See also  सुप्रीम कोर्ट ने ED की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

इसे भी पढ़ेंः रेमडेसिविर कालाबाजारीः हाईकोर्ट ने कहा- जांच में न हो दखल, एडीजी अनिल पालटा की एसआईटी करेगी जांच

उन्होंने भी आवेदन दिया था, लेकिन आयोग ने शैक्षणिक योग्यता सही नहीं मानते हुए उनके आवेदन को निरस्त कर दिया, जो कि गलत है। जेपीएससी का कहना था कि प्रार्थी की शैक्षणिक योग्यता विज्ञापन की शर्तों के अनुरूप नहीं होने की वजह से आवेदन निरस्त किया गया है।

इस मामले में सुनवाई के दौरान एकलपीठ ने राज्य सरकार और जेपीएससी के निर्णय सही बताते हुए प्रार्थी की याचिका को खारिज कर दिया है। इसके बाद प्रार्थी ने एकलपीठ के आदेश के खिलाफ खंडपीठ में याचिका दाखिल की है।

See also  रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को चेशायर होम फर्जीवाड़े में हाईकोर्ट से मिली राहत, लेकिन नहीं निकल सकेंगे जेल से
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment