high court news

ईसीएल ने अपने कर्मी को दो साल पहले कर दिया रिटायर, जवाब नहीं देने पर हाई कोर्ट ने लगाया 25 हजार का जुर्माना

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 18 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
mines in jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत ने शपथ पत्र दाखिल करने में दाे साल देरी करने पर ईसीएल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अदालत ने ईसीएल के डायरेक्टर पर्सनल काे अगली सुनवाई में शपथ पत्र के साथ पेश हाेने का आदेश दिया है।

इस संबंध में विनाेद कुमार झा हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इसमें कहा गया है कि ईसीएल के डंपर कर्मी विनाेद कुमार झा काे समय से पहले रिटायर कर दिया गया है। सर्टिफिकेट में साल 1957 जन्म तिथि है, लेकिन इसीएल के सर्विस बुक में साल 1953 है।

See also  High Court News: हाई कोर्ट में बोली राज्य सरकार- लोकायुक्त, सूचना आयुक्त सहित सभी पदों पर अगस्त में कर ली जाएगी नियुक्ति

इसे भी पढ़ेंः हाईकोर्ट ने कहा- काश..! डायन-बिसाही को रोकने के लिए सरकार सख्त कदम उठाती तो गुमला में पांच की हत्या नहीं होती

प्रार्थी के अधिवक्ता दिवाकर उपाधायाय ने बताया कि इस मामले में पूर्व में सुनवाई के दौरान काेर्ट ने ईसीएल काे आदेश दिया था कि सर्टिफिकेट में दर्ज जन्म तिथि काे माना जाए। लेकिन कोर्ट के आदेश नहीं मानते हुए वर्ष 2012 में डंपर कर्मी काे रिटायर कर दिया गया।

इसके बाद वर्ष 2019 में प्रार्थी ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की। लेकिन दाे साल बाद भी ईसीएल की ने कोई जवाब नहीं दाखिल किया काेर्ट ने डायरेक्टर पर्सनल काे पेश हाेने का आदेश देते हुए ईसीएल पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है। इस मामले में अगली सुनवाई दाे सप्ताह बाद हाेगी।

See also  कर्मचारी को विलंब से ग्रेच्युटी देने पर देना होगा दस फीसदी ब्याज, टाटा स्टील की याचिका खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment