high court news

मनी लांड्रिंग में पंकज मिश्रा और सुनील यादव की जमानत पर जनवरी में सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 25 Dec, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Pankaj Mishar in ED court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध खनन की राशि का मनी लांड्रिंग करने के आरोपी सुनील यादव की जमानत पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत ने इस याचिका पर अगली सुनवाई जनवरी में निर्धारित की। जमानत याचिका में प्रार्थी ने कहा है कि उसके खिलाफ लगे आरोप निराधार हैं। अवैध खनन मामले में उनकी कोई संलिप्तता नहीं है।

बता दें कि ईडी कोर्ट ने सात अक्तूबर को सुनील यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सुनील, दाहू यादव का भाई है। ईडी कोर्ट ने इन दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

See also  HC News: लेक गार्डन बैंक्वेट सील करने के मामले में हाई कोर्ट का निर्देश, अंतिम आदेश तक सील नहीं होगा हॉल

इसके बाद साहिबगंज पुलिस ने 26 अगस्त 2023 को सुनील यादव को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में आरोपी सुनील का भाई दाहू यादव अब तक फरार है। बता दे कि ईडी ने साहिबगंज में अवैध खनन घोटाले की जांच में पंकज मिश्रा के साथ ही सुनील यादव और दाहू यादव को आरोपी बनाया है।

मनी लांड्रिंग में पंकज मिश्रा की जमानत पर जनवरी में सुनवाई

टेंडर मैनेज करने और साहिबगंज जिले में अवैध खनन से मनी लांड्रिंग के आरोपी सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में पांच जनवरी को सुनवाई होगी।

ईडी की विशेष अदालत ने पंकज मिश्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद उसने हाई कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की है ।

See also  Court News: हत्या के मामले में दोषी करार आरोपी जुवेनाइल घोषित, अब चिल्ड्रेन कोर्ट में होगी सुनवाई

बता दें कि सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को ईडी ने पिछले वर्ष जुलाई महीने में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान ईडी पंकज मिश्रा, दाहू यादव और उनके सहयोगियों के 37 बैंक खातों में जमा 11.88 करोड़ रुपये भी जब्त कर चुकी है।

ईडी ने साहिबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बरहरवा में 19 स्थानों पर तलाशी ली थी। इस दौरान कई दस्तावेज और 5.34 करोड़ रुपये नकदी जब्त की गई थी। इस तलाशी अभियान के दौरान, ईडी ने साइट से अवैध रूप से संचालित किये जा रहे पांच स्टोन क्रशर, पांच अवैध बंदूक और कारतूस भी जब्त किए थे।

See also  HC News: 35 साल पुराने तिहरे हत्याकांड में छह दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील खारिज की
Facebook PageClick Here
Telegram ChannelClick Here
WebsiteClick Here
Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment