high court news

बिना सूचना के इंटरनेट सेवा बंद करने पर हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 11 Jul, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः भाजपा नेता नुपूर शर्मा के विवादित बयान के बाद राज्य में इंटरनेट सेवा बंद किए जाने पर झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) ने सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने पूछा है कि बिना सूचना सार्वजनिक किए ही इंटरनेट क्यों बंद कर दिया जाता है।

चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा व जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने सरकार से पूछा है कि इंटरनेट सेवा बंद करने के दौरान सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किया गया है या नहीं। मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी।

See also  विधायक अशोक सिंह हत्याकांड में पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह पर फैसला टला, 28 अगस्त को कोर्ट सुनाएगी फैसला

इंटरनेट सेवा बंद करने पर जनहित याचिका

इस संबंध में संस्थान सॉफ्टवेयर फ्रीडम लॉ सेंटर इंडिया की ममता वर्मा ने जनहित याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि नुपूर शर्मा के बयान के बाद पिछले साल झारखंड सरकार ने कोडरमा, चतरा, गिरिडीह और हजारीबाग में इंटरनेट सेवा अनिश्चितकाल के के लिए बंद कर दी थी।

इंटरनेट सेवा बंद करने के पूर्व सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए आदेश दिया है कि इंटरनेट सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद नहीं की जा सकती। कुछ समय के लिए इसे बंद किया जा सकता है।

See also  मॉब लिंचिंगः तबरेज अंसारी के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश नहीं हो रहा पालन

इंटरनेट सेवा बंद करने का निर्णय अंतिम हथियार के रूप में ही इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन झारखंड सरकार ने इसका पालन नहीं किया। इंटरनेट सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद करन का आदेश जारी करने के पहले सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर विचार नहीं किया।

प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया गया कि सूचना के अधिकार के तहत सरकार से यह पूछा गया था कि इंटरनेस सेवा बंद करने के पूर्व सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन किया गया या नहीं, लेकिन सरकार ने इसका जवाब नहीं दिया। इस कारण हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment