Civil Court News

जमीन घोटालाः IAS छवि रंजन को जमानत के लिए करना होगा इंतजार, याचिका खारिज

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 11 Jul, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IAS Chhavi Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: रांची के बरियातू रोड में सेना की कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन सहित अन्य भू-खंडों की अवैध खरीद-बिक्री मामले में आरोपी निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन की वैधानिक जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने राहत देने से इन्कार करते हुए याचिका खारिज कर दी है।

ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में छवि रंजन की ओर से दायर जमानत पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान ईडी के वकील शिव कुमार काका ने कहा कि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। जिस सीआरपीसी की धारा 167 (2) के तहत जमानत की मांग की गई है वह पूरी तरह से निराधार है।

See also  Fodder scam: लालू प्रसाद यादव की ओर से कोर्ट में बहस शुरू, कहा- जानकारी मिलते ही दर्ज कराया FIR

छवि रंजन ने मांगी है जमानत

छवि रंजन को ईडी ने पांच मई को जेल भेजा है और इस मामले में 12 जून को ही अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) दाखिल कर दी गई है। सुनवाई के दौरान पीएमएलए एक्ट का हवाला दिया। याचिकाकर्ता के वकील ने दाखिल आधी-अधूरी अभियोजन शिकायत के आधार पर जमानत देने का अनुरोध किया।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने छवि रंजन की जमानत याचिका खारिज कर दी। सीआरपीसी की धारा 167(2) का हवाला देते हुए उनकी ओर से चार जुलाई को याचिका दाखिल की गई थी और अदालत से जमानत की सुविधा प्रदान करने का अनुरोध किया गया था।

See also  भूमि घोटालाः IAS छवि रंजन की जमानत पर ED कोर्ट में पांच अगस्त को सुनवाई

छवि रंजन की ओर से दाखिल नियमित जमानत याचिका पर भी सोमवार को सुनवाई की तिथि निर्धारित थी। सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई। अदालत ने आग्रह को स्वीकार करते हुए मामले में अगली सुनवाई के लिए 17 जुलाई की तिथि निर्धारित की है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment