मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

JPSC News: दो दिन में होनी है परीक्षा… उम्र में छूट की गुहार लगा रहा था प्रार्थी, हाई कोर्ट ने कहा- आप लेट हो गए

jharkhand high court
---Advertisement---

JPSC News: झारखंड हाई कोर्ट की अवकाशकालीन बेंच ने जेपीएससी द्वारा फूड सेफ्टी ऑफिसर की नियुक्ति से संबंधित मामले में सुनवाई करते हुए प्रार्थी को राहत देने से इन्कार कर दिया है। अदालत ने कहा कि प्रार्थी ने बहुत देर से याचिका दाखिल की है। ऐसे में एक व्यक्ति के लिए परीक्षा की प्रक्रिया को नहीं दोहराया जा सकता है।

27 मई 2024 को फूड सेफ्टी ऑफिसर की नियुक्ति को लेकर प्रारंभिक परीक्षा होनी है। प्रार्थी नीतीश सैमुअल कुजूर की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। शुक्रवार को अति आवश्यक मामला बताते हुए सुनवाई का आग्रह किया गया। उनकी ओर से कहा गया कि उन्हें उम्र में छूट प्रदान की जाए, ताकि वे परीक्षा में शामिल हो सकें।

जेपीएससी ने कहा- 10 माह बाद कोर्ट पहुंचे प्रार्थी

जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल और प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद ही फूड सेफ्टी ऑफिसर की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। अदालत की निगरानी के बाद प्रक्रिया में तेजी लाते हुए प्रारंभिक परीक्षा की तिथि निर्धारित की है। इस नियुक्ति की अंतिम तिथि वर्ष 2023 में ही समाप्त हो चुकी है। ऐसे में प्रार्थी का दावा नहीं बनता है।

इसके बाद अदालत ने कहा कि एक व्यक्ति के लिए अब फिर से पूरी प्रक्रिया करना होगा। उनको सेंटर में जगह देने के साथ अन्य गतिविधियों को करना अभी संभव नहीं, जब दो दिन बाद ही परीक्षा होने वाली है। प्रार्थी ने इस मामले में बहुत देर से याचिका दाखिल की है। इसलिए उन्हें राहत नहीं दी जा सकती है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: रेलवे के तीन सहायक लोको पायलटों की याचिका Dismissed, विभागीय कार्रवाई और सजा बरकरार

High court news

HC News: गुमला के 42 साल पुराने हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दोषसिद्धि बरकरार, लेकिन नाबालिग होने के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Leave a Comment