high court news

नियुक्ति को लेकर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन को हाईकोर्ट का नोटिस

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 20 Oct, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में झारखंड राज्य प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने राज्य प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से विस्तृत जवाब मांगा है। चेयरमैन पीके वर्मा को नोटिस जारी किया है। मामले में अगली सुनवाई 15 दिसंबर को निर्धारित की गई है। इस संबंध में प्रतीक शर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चेयरमैन के नियुक्ति को चुनौती दी है।

इसे भी पढ़ेंः चारा घोटाले की सजा काट रहे लालू प्रसाद ने दाखिल की जमानत याचिका

सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय ने अदालत को बताया कि झारखंड राज्य प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन पीके वर्मा की नियुक्ति में नियमों का पालन नहीं किया है। इसके अलावा इनकी नियुक्ति में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी उल्लंघन किया गया है। ऐसे में उनकी नियुक्ति को रद कर देना चाहिए। सुनवाई के बाद अदालत ने इस मामले में चेयरमैन पीके वर्मा को नोटिस जारी करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया है। साथ ही राज्य प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से जवाब मांगा है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
See also  हाईकोर्ट ने पूछा- त्यौहारों व धार्मिक स्थलों को खोलने को लेकर क्या तैयारी कर रही सरकार
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment