high court news

हाईकोर्ट ने पूछा- संविदा पर काम करने वाले चिकित्सकों को नियमित करने की क्या है योजना

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 24 Aug, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में हो रही चिकित्सक नियुक्ति को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार व जेपीएससी से जवाब मांगा है। जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने राज्य सरकार को यह बताने को कहा है कि संविदा पर कार्य करने वाले चिकित्सकों को नियमित करने की सरकार के पास कोई योजना है क्या। साथ ही अदालत ने जेपीएससी से पूछा है कि वादी की ओर से उम्र की छूट दिए जाने की मांग पर उनका क्या कहना है। इस दौरान अदालत ने कहा कि इस याचिका पर अंतिम परिणाम से नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित होगी। दोनों को 17 सितंबर को अपना जवाब शपथ पत्र के माध्यम से अदालत में दाखिल करना है। इस मामले की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की गई है।

See also  Terror Funding Case: दो आरोपियों की जमानत पर हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से कहा गया कि वे संविदा पर काम कर रहे हैं। राज्य में स्थायी चिकित्सकों की नियुक्ति की जा रही है। इसलिए उम्र की छूट देते हुए उन्हें भी नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने का निर्देश दिया जाए। जेपीएससी के अधिवक्ता संजय पिपरवाल व अधिवक्ता प्रिंस कुमार सिंह ने अदालत को बताया कि चिकित्सक नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वहीं, इस मामले में सरकार ही नीतिगत फैसला ले सकती है। इसके बाद अदालत ने सरकार से पूछा है कि संविदा पर काम करने वाले चिकित्सकों को नियमित करने की क्या योजना है। शपथ पत्र के माध्यम से अदालत में जवाब दाखिल करना है। इसको लेकर डॉ अमित कुमार सिन्हा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

See also  Jharkhand News: ओडिशा निवासी शंकर सारंगी को हाईकोर्ट से मिली अंतरिम राहत

इसे भी पढ़ेंः आय से अधिक संपत्ति मामले में सजायाफ्ता पूर्व मंत्री एनोस एक्का की सजा निलंबन की मांग वाली याचिका खारिज

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment