high court news

Transfer: हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल शाकिर का स्थानांतरण चाईबासा और चाईबासा के जज विश्व नाथ शुक्ला बने ओएसडी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 14 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Transfer: झारखंड हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मो. शाकिर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश चाईबासा के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसको लेकर हाई कोर्ट की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। उनकी जगह पर निकेश कुमार सिन्हा को हाई कोर्ट का नया रजिस्ट्रार जनरल बनाया गया है। वह रजिस्ट्रार जनरल के साथ रजिस्ट्रार (प्रशासन) के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। शाकिर को तत्काल प्रभाव से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चाईबासा के पद योगदान देने को कहा गया है।

वहीं चाईबासा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्व नाथ शुक्ला को झारखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस का ओएसडी बनाया गया है। जबकि संयुक्त निबंधक संजय कुमार सिंह नं. 2 का स्थानांतरण जिला एवं सत्र न्यायाधीश नगर ऊटारी(गढ़वा) एवं उप निबंधक फहीम किरमानी का स्थानांतरण जिला एवं सत्र न्यायाधीश तेनुघाट(बोकारो) किया गया है। जमशेदपुर सिविल कोर्ट के पोक्सो जज कंवलजीत चोपड़ा को हाईकोर्ट का संयुक्त निबंधक(ज्यूडिशियल) बनाया गया है। सिविल कोर्ट रांची के सिविल जज(सीनियर डिविजन) सह जेएम राकेश रंजन को हाईकोर्ट का डिप्टी रजिस्ट्रार(प्रोटोकोल) बनाया गया है।

CourtNews Desk

1,848 articles published
See also  Ranchi: ध्वनि प्रदूषण का उल्लंघन करनेवालों की सूचना देनेवालों का नाम रहेगा गोपनीय, हाईकोर्ट ने दिया निर्देश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment