high court news

हाईकोर्टः वन विभाग के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर जेपीएससी और जेएसएससी को बनाया गया प्रतिवादी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 16 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वन विभाग के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं किए जाने पर हाईकोर्ट ने जेपीएससी और जेएसएससी को प्रतिवादी बनाते हुए एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। विधायक सरयू राय की हस्तक्षेप याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस के राय की अदालत ने यह निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद होगी।


सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए जेपीएससी और जेएसएससी को अधियाचना भेज दी गयी है। इस पर अदालत ने दोनों को प्रतिवादी बनाते हुए यह बताने को कहा कि नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है या नहीं।कब तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अदालत ने सरकार से नियुक्ति नियमावली बनी है या नहीं इस पर जवाब दाखिल करने को कहा।

See also  हाईकोर्ट ने उग्रवादी संगठन टीपीसी के तीन सदस्यों को दी जमानत


बता दें कि हाथियों की मौत पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए सुनवाई कर रहा है। इस मामले में विधायक सरयू राय ने हस्तक्षेप याचिका दायर कर वन विभाग में रिक्त पदों का मामला उठाया है और रिक्त पदों पर नियुक्ति का निर्देश देने का आग्रह अदालत से किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment