high court news

Court News: सांसद निशिकांत दुबे के मामले में सरकार ने मांगा समय, हाई कोर्ट ने कहा- दें 1000 जुर्माना

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 21 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Court News (Fine for asking for time) : झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एके चौधरी की अदालत में सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ दर्ज मामले को निरस्त करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से दूसरी बार समय दिए जाने की मांग की गई। इस पर अदालत ने सरकार पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने उक्त राशि झालसा में जमा करने का निर्देश दिया है। मामले में अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी।

बता दें कि सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ देवघर के मोहनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने केस को निरस्त करने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उन पर आरोप है कि एक व्यक्ति बैल के साथ संदिग्ध अवस्था में दिख रहा था। निशिकांत दुबे ने उसे व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया था। मामले में निशिकांत दुबे का कहना था कि उस क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा गोवंश की तस्करी की जाती है। ऐसे में संदेह होने पर उसे रोका गया था। इसके बाद से उसका बैल नहीं मिल रहा था। उनसे निशिकांत दुबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

CourtNews Desk

1,840 articles published
See also  झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव पहुंचे रांची, शपथ ग्रहण समारोह 25 सितंबर को
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment