Jharkhand

झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव पहुंचे रांची, शपथ ग्रहण समारोह 25 सितंबर को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 24 Sep, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 09 24 at 3.18.34 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव 25 सितंबर 2024 को झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हो जाएंगे। 24 सितंबर मंगलवार को वह हवाई मार्ग से रांची पहुंचे। बुधवार को चीफ जस्टिस के पद के लिए गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में दिन के 10.30 बजे किया जाएगा। शपथ लेने के बाद सीधे हाईकोर्ट पहुंचेंगे और मामले की सुनवाई करेंगे। जानकारी हो कि राष्ट्रपति एवं भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव को स्थानांतरित करते हुए झारखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है। इस पर राष्ट्रपति ने मुहर लगा दी थी।

See also  जन प्रतिनिधियों के उद्दंड व्यवहार का सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, कहा- इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता

एमएस रामचंद्र का जन्म हैदराबाद में 7 अगस्त 1966 को हुआ था। इसके हिसाब से वह 7 अगस्त 2028 तक चीफ जस्टिस के पद बने रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट जाने पर तीन साल और कार्यकाल बढ़ जाएगा। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ बीआर सारंगी 19 जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद से पद रिक्त चल रहा है। एक्टिंग चीफ जस्टिस के सहारे हाईकोर्ट चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 11 जुलाई को बैठक में यह निर्णय लिया है। जस्टिस एमएस रामचंद्र राव आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के जज के रूप में 29 जून 2012 को नियुक्त हुए थे। उनके दादा और पिता भी चीफ जस्टिस रह चुके हैं।

See also  केजरीवाल की जमानत रद कराने पहुंची ED से दिल्ली हाईकोर्ट का सवाल- क्या CM को फिर से गिरफ्तार करेंगे?

5/5 – (1 vote)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment