high court news

विधायकों के आवास आवंटन के लिए नीति बनाने की मांग वाली याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई टली

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 23 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
MLA Navin Jaiswal
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड में मंत्री व विधायकों को आवास आवंटित करने को लेकर नीति बनाने की मांग वाली विधायक नवीन जायसवाल की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई टल गई। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की खंडपीठ में इस मामले में सुनवाई निर्धारित थी।

लेकिन समय की कमी के चलते इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। विधायक नवीन जायसवाल की ओर से सरकारी आवास खाली करने के आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। सुनवाई के बाद एकल पीठ अदालत ने राज्य सरकार को आवास आवंटन के लिए नीति बनाने को कहा।

See also  Bail granted in Dhoni case: महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी को मिली अग्रिम राहत, दोनों के खिलाफ जारी था समन

इसे भी पढ़ेंः प्रोफेसर नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से मांगा जवाब

अदालत ने कहा कि नीति नहीं होने के कारण आवंटन में पारदर्शिता नहीं होगी। नवीन जायसवाल ने इस मामले में अपील याचिका दाखिल की। याचिका में कहा गया कि उनसे कनीय विधायकों को एफ टाइप आवास आवंटित किया गया, जबकि उन्हें ऐसा ही आवास खाली करने को कहा गया है। अब इस मामले में अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment