high court news

टाउल प्लानर नियुक्ति मामले में सुनवाई, हाईकोर्ट ने कहा- अंतिम आदेश से प्रभावित होगी नियुक्ति

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 21 May, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: राज्य में सहायक टा‌उन प्लानर्स की होने वाली नियुक्ति पर रोक लगाने से झारखंड हाईकोर्ट ने इन्कार करते हुए कहा है कि इस मामले में कोर्ट के अंतिम आदेश से नियुक्ति प्रभावित होगी। जस्टिस दीपक रौशन की अदालत ने शुक्रवार को कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सफल 20 उम्मीदवारों को प्रतिवादी बनाते हुए नोटिस जारी किया। अदालत ने सरकार और जेपीएससी को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई 29 जून को निर्धारित की।

इसे भी पढ़ेंः दुष्कर्म मामलाः आठ साल तक चले मुकदमें के बाद पत्रकार तरुण तेजपाल बरी

टाउन प्लानरों नियुक्ति के खिलाफ प्रार्थी विवेक हर्सिल, पायल और स्वप्निल मयूरेश ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में जेपीएससी की ओर से जारी सहायक टाउन प्लानर की परीक्षा को रद करने की मांग की गई है। यह भी कहा गया है कि 20 ऐसे अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए है, जो विज्ञापन की अंतिम तिथि तक इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर (इंडिया) से निबंधित नहीं है। ऐसे में इनकी परीक्षा रद्द करते हुए नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए।

See also  Neha Singh Rathore को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, RSS के निक्कर वाले मामले में उनपर चलेगा मुकदमा

सुनवाई के दौरान जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल व प्रिंस कुमार सिंह ने प्रार्थी के इस दावे को गलत बताया और कहा कि सहायक टाउन प्लानर की नियुक्ति नियमानुसार हुई है। इसमें कोई गड़बड़ी नहीं है। बता दें कि अप्रैल 2020 में जेपीएससी ने पूरे राज्य में सहायक टाउन प्लानर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला था। मार्च 2021 को सारी प्रक्रिया पूरी करते हुए जेपीएससी ने परिणाम जारी कर दिया और सफल हुए अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा सरकार को भेज दी है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment