high court news

गिरफ्तारी के 24 घंटे में धोखाधड़ी के आरोपी को मिली जमानत, HC ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 17 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने एक मामले में सुनवाई करते हुए प्रार्थी को अंतरिम जमानत की सुविधा प्रदान की है। अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अंशुल गुप्ता को पचास हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने का निर्देश दिया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि जमशेदपुर के जेल अधीक्षक कोर्ट के आदेश का पालन करना सुनिश्चित करेंगे।

अंशुल गुप्ता को जमशेदपुर पुलिस ने 15 जुलाई की रात के 8.30 बजे गिरफ्तार किया था। अंशुल को ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया जा रहा है। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि निचली अदालत ने बिना समन और जमानती वारंट के क्रियान्वयन के ही गैर जमानती वारंट जारी किया है। जबकि प्रार्थी जांच में पूरा सहयोग कर रहा है।

See also  अवमानना मामलाः 4 सेवारत और एक रिटायर्ड IAS अधिकारी को जेल, AP हाईकोर्ट ने सुनाई सजा

याचिका पर जल्द सुनवाई का आग्रह

प्रार्थी अंशुल गुप्ता की ओर से अधिवक्ता देवेश आजमानी ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर मंगलवार को सुनवाई करे लिए मेंशन किया था। सुनवाई के दौरान कहा गया कि प्रार्थी अंशुल टीएमटी सरिया में कमीशन एजेंट के रूप में काम कर रहा था। जमशेदपुर से तीन गाड़ी टीएमटी सरिया गोंडा जानी थी। दो गाड़ी गोंडा पहुंची लेकिन एक नहीं पहुंची थी। इसको लेकर प्रार्थी सहित अन्य पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

इस मामले में चार अन्य अभियुक्तों के खिलाफ किसी प्रकार की कोई पीड़क कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि प्रार्थी लगातार इस मामले में पुलिस जांच में सहयोग कर रहा था। फिर भी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसलिए प्रार्थी को राहत मिलनी चाहिए। इस पर अदालत ने प्रार्थी को जमशेदपुर लाते ही अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 13 अगस्त को होगी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment