Ranchi: सिविल कोर्ट रांची के न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने जमीन फर्जीवाड़े में मोटी रकम ऐठने के आरोप में ट्रायल फेस कर रहा आरोपी असरम जफर, नौशाद, इनामुल हक, सुहैल खान एवं मजीद अंसारी को सुलह के आलोक में बरी कर दिया है। सभी आरोपी पिठोरिया थाना क्षेत्र निवासी है। अशब नौमानी ने ठगी के 12 साल बाद 20 अप्रैल 2024 को पिठोरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपियों ने नवंबर 2012 में जमीन के नाम पर 15 लाख रुपए ऐठा था। इतना ही नहीं फर्जी जमीन की रजिस्ट्री भी कराई थी। केस दर्ज होने के बाद अदालत में मामला लंबित रहते सूचक और आरोपियों के बीच सुलह हो गया।
Ranchi: जमीन धोखाधड़ी मामले में सुलह के आधार पर पांच आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी

