Civil Court News

Road Accident: मॉर्निंग वाक के लिए घर से निकले धनबाद के जज उत्तम आनंद की सड़क दुर्घटना में मौत

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 28 Jul, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Dhanbad: धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम उत्तम आनंद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जज उत्तम आनंद सुबह अपने आवास से गल्फ ग्रांउड मॉर्निंग वॉक करने जा रहे थे। न्यू जजेज कॉलोनी मोड पर विपरित दिशा से आ रही चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी दी।

घटना के बाद आनन फानन में उन्हें एसएनएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव समेत जिले के तमाम न्यायिक न्यायिक पदाधिकारी एसएनएमसीएच पहुंचे।

See also  Judge Uttam murder case: जानबूझ कर ऑटो चालक ने जज को मारी थी टक्कर, सीबीआई के संयुक्त निदेशक ने कोर्ट को दी जानकारी

इसे भी पढ़ेंः वकील हत्याः हाईकोर्ट ने एसएसपी को किया तलब, कहा- जल्द करें आरोपियों को गिरफ्तार

जज उत्तम आनंद ने छह माह पूर्व ही धनबाद में ज्वाइन किया‌ था। इसके पूर्व व बोकारो के जिला एवं सत्र न्यायाधीश थे। जज उत्तम आनंद सुबह-सुबह टहलने निकले थे। तभी किसी वाहन की चपेट में आकर जख्मी हो गए। सड़क पर तड़पता देख पवन पांडे नामक एक राहगीर उन्हें जख्मी हालत में एस एनएमसीएच में भेजा।

मॉर्निंग वॉक कर 7:00 बजे सुबह तक जज साहब जब घर नहीं लौटे। तो उनके परिजन भी खोजबीन में जुट गए थे। परिजनों ने इसकी थाना में भी शिकायत की। पूरा पुलिस महकमा सकते में आ गया। सभी जज साहब की खोज में जुट गए। इसी बीच धनबाद थाना को सूचना मिली कि एसएनएमसीएच में जिस अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है वही उत्तम आनंद है। दरअसल जज साहब के बॉडीगार्ड ने ही उनकी पहचान की। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटी है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment