मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Court News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में सूरज गोप बरी, साक्ष्यों में विरोधाभास से अभियोजन का दावा कमजोर

---Advertisement---

बचाव पक्ष के अधिवक्ता प्रितांशु कुमार सिंह ने कहा- पीड़िता ने जिरह में जबरन संबंध से किया इनकार

Ranchi News: सिविल कोर्ट रांची के अपर न्यायायुक्त-20 अरविंद कुमार नंबर-2 की अदालत ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में सूरज गोप को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। नगड़ी थाना कांड संख्या –/2023 से जुड़े मामले में अदालत ने फैसला सुनाया। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रितांशु कुमार सिंह ने पैरवी की। पीड़िता ने जिरह के दौरान स्वीकार किया कि आरोपी ने उसके साथ कभी जबरन शारीरिक संबंध नहीं बनाया था। उसने यह भी कहा कि वह आरोपी से शादी करना चाहती थी और शादी नहीं होने के कारण मामला दर्ज कराया था। उसने मुकदमा आगे नहीं लड़ने की बात भी कही। मामले में अभियोजन ने तीन गवाह पेश किए। इनमें अनुसंधानकर्ता औपचारिक गवाह रहे, जबकि ग्रामीण गवाह पिंटू महतो पक्षद्रोही हो गए।

अभियोजन के अनुसार वर्ष 2019 से जनवरी 2023 के बीच आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने गर्भवती होने और बाद में आरोपी द्वारा शादी से इनकार करने का आरोप लगाते हुए 27 जनवरी 2023 को नगड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(n), 417 और 323/34 भादवि के तहत आरोप तय किए गए थे। अदालत ने पाया कि अभियोजन अन्य महत्वपूर्ण गवाहों को भी पेश नहीं कर सका। चिकित्सकीय गवाही और मेडिकल रिपोर्ट को भी विधिवत साबित नहीं किया गया। अदालत ने कहा कि अभियोजन आरोपों को सभी संदेहों से परे साबित करने में असफल रहा। केवल संदेह के आधार पर दोषसिद्धि नहीं की जा सकती। इसके बाद अदालत ने सूरज गोप को सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: जस्टिस विभु बाखरू होंगे झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस

supreme_court_of_India

HC News: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड लॉ अफसर नियमावली-2026 विवाद, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

High court news

HC News: सीसीएल और कंस्ट्रक्शन कंपनी विवाद: झारखंड हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस जया रॉय को नियुक्त किया आर्बिट्रेटर (मध्यस्थ)

High court news

Big Breaking news.: संथाल बेटियों के संपत्ति हक पर झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी मुहर, 41 साल पुराने जमीन विवाद का अंत

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

Leave a Comment