मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Court News: लाठी से मारकर मनोज साहू की हत्या, महिला सहित पांच अभियुक्तों को आजीवन कारावास

ranchi civil court
---Advertisement---

Court News: अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने कांके के बुकरू रोड स्थित खरीदी गयी जमीन पर चहारदीवारी निर्माण के विवाद में अपर बाजार के व्यवसायी मनोज कुमार साहू की पत्थर व लाठी से कूच कर हत्याकांड में दोषी पांच अभियुक्तों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

अदालत ने एक महिला समेत पांच अभियुक्तों को बुधवार को हत्याकांड में दोषी पाया था। अदालत ने मोहन उरांव, शनिचरवा उरांव, बबलू कच्छप उर्फ डैनी, रंजन फोगला व मानकी देवी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही पांचों पर जुर्माना भी लगाया गया है।

घटना को लेकर मृतक के भाई संतोष कुमार ने कांके थाना में तीन अप्रैल 2018 को प्राथमिकी दर्ज करायी थी। मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाह प्रस्तुत किये गये थे। अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही समाप्त होने के बाद एफएसएल रिपोर्ट अंकित की गयी थी। जिसके आधार पर अदालत ने हत्याकांड में पांचो अभियुक्तों को दोषी पाया और कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

civil court

Court News: हिंदपीढ़ी मॉल जमीन विवाद: Builder गुरबीर सिंह पर मानहानि व अपमान मामले में संज्ञान, पूर्व सांसद अजय मारू समेत 7 अन्य आरोपियों के खिलाफ परिवाद खारिज

civil court

Court News: रिम्स भूमि घोटाला: गिरफ्तार 7 अधिकारियों से शनिवार से ACB पूछताछ करेगी, कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड मंजूर की

Leave a Comment