Supreme Court News

Court News: सुप्रीम कोर्ट से भानु प्रताप प्रसाद को बड़ी राहत, भ्रष्टाचार के मामले में मिली जमानत

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 15 Jun, 2026
1 min read 1.2k views
Supreme Court of India
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: बड़गाईं अंचल (रांची) में राजस्व कर्मचारी के पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे भानु प्रताप प्रसाद को देश की सर्वोच्च अदालत से बड़ी राहत मिली है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करने के बाद उसे स्वीकार करते हुए जमानत प्रदान कर दी।

निचली अदालतों से लग चुका था झटका

इस मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद भानु प्रताप प्रसाद ने पहले रांची स्थित एसीबी (ACB) की विशेष अदालत और उसके बाद झारखंड हाईकोर्ट में भी जमानत के लिए गुहार लगाई थी। हालांकि, आरोपों की गंभीरता को देखते हुए दोनों ही अदालतों ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

See also  मान्या पैलेस सहित पांच बैंक्वेट हॉल को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, निगम की कार्रवाई स्थगित रखने का आदेश बरकरार

भूमि घोटाले में भी हैं आरोपी

गौरतलब है कि भानु प्रताप प्रसाद बड़गाईं अंचल से जुड़े चर्चित भूमि घोटाले के मामले में भी मुख्य आरोपियों में से एक हैं, जिसकी जांच वर्तमान में प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रही है। उन पर अपने पद का दुरुपयोग कर बड़े पैमाने पर भूमि संबंधी अनियमितताओं, सरकारी दस्तावेजों में हेरफेर और भ्रष्टाचार में संलिप्त रहने के गंभीर आरोप लगे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment