Civil Court News

दिव्यांग बच्चों के लिए राज्य स्तरीय चलाए जा रहे 45 दिवसीय विशेष अभियान का समापन, अंतिम दिन नामकुम ब्लॉक में कार्यक्रम का आयोजन

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 28 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 08 28 at 9.32.50 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


रांचीः झालसा के तत्वावधान में डालसा रांची एवं जिला प्रशासन के सहयोग से बुधवार को नामकुम प्रखंड में मेगा लीगल इंपावरमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना ने संत मिखाइल नेत्रहीन विद्यालय के 9 बच्चों के बीच ब्रेल कीट, स्मार्ट केन(स्मार्ट स्टीक) का वितरण किया। दसवीं क्लास के बच्चों को स्मार्ट ब्रेल मोबाइल दिया गया। राजकीय नेत्रहीन विद्यालय हरमू और मुखबधिर स्कूल हरमू के 19 बच्चों के बीच भी ब्रेल कीट, स्मार्ट स्टीक और मखुबधीर बच्चों के बीच हियरिंग हेड का वितरण किया गया। इसी के साथ दिव्यांग बच्चों के लिए चलाए जा रहे राज्यस्तरीय 45 दिवसीय विशेष अभियान का समापन हो गया।

See also  Ranchi: गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गे शंकर यादव को नहीं मिली जमानत, याचिका खारिज, एनआईए ने 1.30 करोड़ के साथ किया था गिरफ्तार

इस अभियान की शुरूआत न्याय सदन झालसा से बीते 13 जुलाई को की गई थी। जिसके तहत राज्य के सभी जिलों में डालसा ने दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष जागरूकता शिविर लगाकर 23458 दिव्यांग बच्चों की पहचान की गई और 12352 बच्चों को सरकारी योजनाओ का लाभ दिलाया गया। 10782 दिव्यांग बच्चों के बीच अशक्तता प्रमाण पत्र वितरित की गई। कार्यक्रम में डीसीपीओ वेद प्रकाश, सीआरसी निदेशक सूर्यमनी प्रसाद, बीडीओ रेणु कुमारी, झालसा के उप सचिव अभिषेक कुमार, डालसा सचिव कमलेश बेहरा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


चार बच्चों को स्पॉन्सरशिप स्कीम से गया जोड़ा:
कार्यक्रम में डीसीपीओ द्वारा चार बच्चों को स्पॉन्सरशिप स्कीम से जोड़ा गया। ये वैसे बच्चे हैं जिन्होंने कोविड-19 काल में अपने परिजनों को खो चुके हैं। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक यंत्रों के साथ 250 रुपए प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया।

See also  सजाः नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से बनाया शारीरिक संबंध, अदालत ने सुनाई 10 साल की सजा


जिले के सभी प्रखंड़ों में विशेष कैंप :
कार्यक्रम में जिला प्रशासन की मदद से उपस्थित 32 बच्चों का यूडीआईडी कार्ड के लिए निबंधन किया गया। कुल मिलाकर 62 दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण बांटे गए एवं उन्हें कल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ा गया। बुधवार को जिले के सभी 18 प्रखंडों में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें लगभग 184 बच्चों को पेंशन स्कीम एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment