Civil Court News

Civil Court News/ACB: हजारीबाग वन भूमि घोटाला: आठ आरोपियों को झटका, एसीबी कोर्ट ने खारिज कि अग्रिम जमानत याचिका

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 29 Jan, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
image 12

Hazaribagh News: हजारीबाग वन भूमि घोटाले से जुड़े मामले में सिविल कोर्ट हजारीबाग के एसीबी के विशेष न्यायाधीश आशा देवी भट्ट की अदालत ने आठ आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका बुधवार को सुनवाई पश्चात खारिज कर दी। जिन आरोपियों की याचिका नामंजूर की गई है, उनमें राज कुमार प्रजापति, कुलेश्वर प्रजापति, योगेश्वर प्रजापति, रामदेव प्रजापति, नेमीचंद प्रजापति, तिलक प्रजापति, ईश्वर दयाल गुप्ता और दानिंद्र कुमार शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि यह पूरा मामला हजारीबाग के तत्कालीन उपायुक्त विनय कुमार चौबे के कार्यकाल से जुड़ा हुआ है। एसीबी द्वारा दर्ज प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट केस संख्या 11/2025 में कुल 73 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से 68 नाम प्राथमिकी में दर्ज हैं।

See also  Rathayatra: रांची में रथयात्रा निकालने पर राज्य सरकार ही ले निर्णय: हाई कोर्ट

एसीबी के अनुसार, यह जमीन घोटाला 25 सितंबर 2025 को दर्ज किया गया था। आरोप है कि जमीन माफियाओं ने जाली दस्तावेजों के जरिए सरकारी भूमि की अवैध खरीद-बिक्री की। इसमें भूदान आंदोलन के तहत दान की गई जमीन, वन भूमि, चारागाह की जमीन तथा अन्य सरकारी और निजी भूमि शामिल है। बाद में इन जमीनों को अपने नाम पर रजिस्ट्री कराकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया। अदालत ने मामले की गंभीरता और आरोपों की प्रकृति को देखते हुए अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment