State News

झारखंड के सभी स्कूल बंदः भारी बारिश बच्चों पर मेहरबान, शनिवार को नो क्लास

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 02 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राज्य में पिछले 36 घंटे से लगातार जारी बारिश बच्चों पर मेहरबान बन कर आई है। राज्य सरकार ने झारखंड के सभी सरकारी और निजी स्कूल शनिवार तीन अगस्त को बंद कर दी है। केजी से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं स्थगित कर दी गई है। भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया है। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने शुक्रवार की देर शाम यह निर्णय लिया है।

स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रभारी सचिव उमाशंकर सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि झारखंड के सभी क्षेत्रों में भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण, कक्षा केजी से कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 3 अगस्त शनिवार को बंद रहेंगे। यह पहला मौका है जब राज्य में भारी बारिश को देखते हुए स्कूल बंद किया गया है।

See also  छह माह बाद सेवा समाप्त करने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment