Advocate Protection Act: देश भर के वकीलों की रक्षा के लिए जल्द एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होगा। इस बात की जानकारी बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने देश के वकीलों के खिलाफ हिंसा पर लगाम लगाने के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के बारे में केंद्र सरकार गम्भीरता से विचार कर रही हैं।
केंद्रीय मंत्री से मिला आश्वासन
मनन ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही वकीलों की रक्षा के लिए प्रोटेक्शन एक्ट लागू होगा। बुधवार को बीसीआई अध्यक्ष ने बताया कि छपरा में वकील पिता-पुत्र की हत्या राज्य के लिए शर्मनाक घटना हैं। इस घटना के विरोध में बुधवार को प्रदेश भर के वकीलों ने काला बिल्ला लगा कर न्यायिक कार्य में भाग लिया। आरोप लगाया कि पिछले एक दशक में सैकड़ों वकीलों की हत्या ही चुकी हैं। यही नहीं निचली अदालतों में बम विस्फोट की घटना तक हुई है। हाजत में बंद अपराधियों की हत्या हुई हैं। अदालतों की सुरक्षा कड़ी की जानी चाहिए।