high court news

झारखंड के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर का राजस्थान हाई कोर्ट तबादला

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 31 Dec, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Justice S chandrashekhar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर का तबादला राजस्थान हाई कोर्ट कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 29 दिसंबर को हुई बैठक में तबादले को मंजूरी दी गयी।

जस्टिस चंद्रशेखर ने सुप्रीम कोर्ट से अपने तबादले का आग्रह किया था। उनके आग्रह पर विचार करने के बाद चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की कॉलेजियम ने राजस्थान हाईकोर्ट तबादला कर दिया।

झारखंड के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा 28 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद जस्टिस एस चंद्रशेखर को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

See also  अवैध खनन मामले में टिंकल भगत की जमानत पर ईडी से मांगा जवाब

इसके बाद ओड़िशा हाईकोर्ट के वरीयतम जज जस्टिस बीआर सारंगी को झारखंड हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सरकार के भेजी है।

जस्टिस एस चंद्रशेखर की दिल्ली में हुई पढ़ाई

जस्टिस एस चंद्रशेखर का जन्म 25 मई, 1965 हुआ है। वर्ष 1993 में उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। दिल्ली स्टेट बार काउंसिल के साथ एक वकील के रूप में नामांकित किया गया था। उन्होंने दिल्ली में फौजदारी और दीवानी दोनों पक्षों में अपनी प्रैक्टिस शुरू की।

विभिन्न न्यायालयों में एक वकील के रूप में लगभग 19 वर्षों की प्रैक्टिस किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 3500 में पक्ष रखा। सुप्रीम कोर्ट के लगभग 140 ऐसे निर्णय हैं जिनमें वह वकील के रूप में उपस्थित हुए।

See also  Jharkhand News/H Court: पेसा एक्ट लागू नहीं करने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से शपथपत्र में जवाब मांगा

वह सर्वोच्च न्यायालय में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद और झारखंड राज्य के वकील थे। उन्होंने बिहार राज्य आवास बोर्ड, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, झारखंड राज्य बिजली बोर्ड, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वकील भी रहे।

17 जनवरी 2013 को उन्हें झारखंड उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया। इसके बाद 27 जून 2014 को जस्टिस एस चंद्रशेखर को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।

Facebook PageClick Here
Telegram ChannelClick Here
WebsiteClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment