Civil Court News

Ranchi: गैर इरादतन हत्या के जुर्म में दोषी पति को 10 साल की कठोर कारावासा

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 22 Mar, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Ranchi: सिविल कोर्ट रांची के अपर न्यायायुक्त की अदालत ने 22 मार्च को पत्नी की गैर इरादतन हत्या के जुर्म में दोषी अभियुक्त पति जतरू कच्छप को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। अदालत ने 20 मार्च को उक्त आरोप में दोषी पाया था। अभियुक्त धुर्वा थाना क्षेत्र के जोजोसोरिंग गांव निवासी है।

शादी के एक साल के अंदर ही 13 मार्च 2022 को मामूली विवाद को लेकर नवविवाहिता को मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना को लेकर मृतका का भाई मुन्ना कच्छप ने धुर्वा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी हत्या को लेकर दर्ज की गई थी। अदालत ने सुनवाई के दौरान गैर इरादतन हत्या के आरोप में दोषी करार दिया है।

See also  हिनू के बंधुनगर वालों का नहीं टूटेगा घर, हाईकोर्ट ने नगर आयुक्त का आदेश किया निरस्त

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment