Civil Court News

Ranchi/Judgment: पहले किया नाबालिग का रेप, फिर किया शादी का वादा, मुकरा तो कोर्ट ने सुनाई युवक को कठोर कारावास की सजा

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 03 Mar, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: रांची सिविल कोर्ट के पोक्सा मामले के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में दोषी करार सिल्ली निवासी युवक उत्तम कुमार महतो को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। अदालत ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धारा में दोषी पाकर सजा सुनाई है। अदालत ने अभियुक्त को 21 फरवरी को दोषी करार दिया था। अभियुक्त घटना के बाद से ही जेल में है। घटना को लेकर 25 जुलाई 2021 को सिल्ली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अभियुक्त को पुलिस ने 27 जुलाई 2021 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से वह लगातार जेल में ही है। उस पर नाबालिग को जाल में फंसा कर दुष्कर्म करने और बाद में शादी करने का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप था। बाद में आरोपी शादी करने से मुकर गया। अभियुक्त ने पहली बार जनवरी 2020 में नाबालिग के साथ जबरदस्ती की थी।

See also  राहुल गांधी के कोर्ट में व्यक्तिगत उपस्थिति की छूट पर 28 अगस्त को सुनवाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment