Civil Court News

Ranchi: गैंग रेप के जुर्म में तीन अभियुक्त दोषी करार, सजा का ऐलान 15 फरवरी को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 07 Feb, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: महिला से Gang Rape करने के बाद उसकी हत्या करने से जुड़े मामले में ट्रायल फेस कर रहा तीन अभियुक्तों रामचंद्र मुंडा, सुखलाल मुंडा एवं संजय टूटी को Civil Court, Ranchi के अपर न्यायायुक्त की अदालत ने शुक्रवार को दोषी करार दिया है। साथ ही उसकी सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 15 फरवरी की तारीख निर्धारित की है।दशम फॉल इलाके के जंगल से पुलिस ने अधजली महिला का शव 20 फरवरी 2021 को बरामद की थी। जानकारी मिली थी कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया था और बाद में उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी। आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने के लिए शव को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया था। मामले का खुलासा पुलिस ने फोन कॉल के माध्यम से किया था। सभी चारों आरोपी दशम फॉल थाना क्षेत्र के हेसापीढ़ी के रहनेवाला है। मामले के एक आरोपी की मौत ट्रायल के दौरान हो गई है। अभियोजन पक्ष की ओर से एपीपी सिद्धार्थ सिंह ने मामले में ठोस गवाही कराई थी।

See also  Ranchi: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी राजू महतो को दोषी पाकर कोर्ट ने सुनाई सजा


कुछ इस तरह दिया गया था घटना का अंजाम:
17 फरवरी 2021 को महिला बुंडू बैंक से पैसा निकालने के लिए गयी थी। लेकिनपैसा नहीं निकला। इसके बाद उसने अपने परिचित आरोपी लक्ष्मण मुंडा और सुखलाल मुंडा को फोन किया और दो हजार रुपये कर्ज मांगी। लक्षमण पैसे देने के लिए तैयार हो गया। उसने महिला से कहा कि पैसा घर पर है, लेने जाना होगा। पैसा देने की बात कर दोनों महिला को बाइक पर बैठाकर हेसापीढ़ी कोलाबुरू गांव स्थित जंगल में ले गया। जहां पहले से आरोपी राम मुंडा और संजय टूटी मौजूद था। सभी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला की गर्दन रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को गड्ढे में फेंक दिया और बाइक से पेट्रोल निकाल कर शव को जला दिया। पुलिस पहले महिला के परिजनों से मिली।फिर उसके मोबाइल नंबर से कॉल डिटेल निकाली और अपराधियों तक पहुंच गयी।

See also  High Court News: पीएचडी प्रवेश मामले में सीयूजे पर कोर्ट की सख्ती, रजिस्ट्रार को 5 फरवरी को किया तलब
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment