Supreme Court News

70 में कितने जज के बच्चे? भाई-भतीजावाद पर SC में मीलॉर्ड से भिड़ गए वरिष्ठ वकील, भड़के भावी CJI

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 03 Jan, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
justice_gavai_and_supreme_court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शीतकालीन अवकाश के बाद दो जनवरी को जैसे ही सुप्रीम कोर्ट खुला वरिष्ठ वकील मैथ्यूज जे नेदुम्परा ने हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा 70 वकीलों को वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित करने के फैसले का मुद्दा उठाया और उसमें भाई-भतीजावाद का आरोप लगाकर उस फैसले को रद्द करने का अनुरोध किया।

मैथ्यूज नेदुम्परा और अन्य ने एक याचिका दायर कर आरोप लगाया कि जजों के रिश्तेदारों को अदालत द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया जा रहा है।

जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस के वी विश्वनाथन की खंडपीठ ने इस पर वकील नेदुम्परा को कड़ी फटकार लगाई और पूछा कि आप कितने न्यायाधीशों का नाम बता सकते हैं, जिनके बच्चों को वरिष्ठ अधिवक्ता बनाया गया है। जज के इस सवाल पर वकील नेदुम्परा ने खंडपीठ के सामने अपने दावे के समर्थन में एक चार्ट पेश किया लेकिन खंडपीठ ने उसे मानने से इनकार कर दिया।

See also  सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यूएपीए को इस तरह से सीमित करने का देशव्यापी असर हो सकता है

खंडपीठ ने कहा कि न्यायालय इस दलील से सहमत नहीं है। इसलिए याचिका से आरोपों को हटा लें। कोर्ट ने ये भी कहा कि ऐसा करने में विफल रहने की स्थिति में कार्रवाई की जी सकती है। पीठ ने कहा, “हम आपको याचिका में संशोधन करने की स्वतंत्रता दे रहे हैं और अगर इसमें संशोधन नहीं किया जाता है तो हम तदनुसार कदम उठाएंगे।”

इस पर वरिष्ठ वकील नेदुम्परा ने दलील दी कि बार एसोसिएशन न्यायाधीशों से डरता है, इसलिए इस मामले को नहीं उठा रहा तो इस पर जस्टिस गवई भड़क गए और वकील के इस तर्क पर कड़ी आपत्ति जताई।

See also  यूपी के अतिरिक्त मुख्य सचिव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, कहा- बहुत अहंकारी; गिरफ्तारी वारंट पर नहीं दी कोई राहत, जाना होगा जेल

जस्टिस गवई ने तपाक से कहा, “श्रीमान नेदुम्परा, यह न्यायालय है। यह बंबई (मुंबई) का कोई बोट क्लब या आजाद मैदान नहीं है जहां भाषण दिए जाएं। इसलिए, जब आप अदालत में पेश हों, तो कानूनी दलीलें दें। सिर्फ तारीफें बटोरने के लिये बातें नहीं करें।”

जस्टिस गवई सीजेआई संजीव खन्ना के बाद इसी साल मई में देश के नए मुख्य न्यायाधीश बनेंगे। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, आखिरकार, न्यायालय ने वरिष्ठ वकील को अपने दलीलों पर विचार करने और याचिका में संशोधन करने का समय दे दिया। खंडपीठ ने याचिका से सह आवेदक वकील को भी मानहानि का केस झेलने को तैयार रहने को चेतावनी दी

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment