Civil Court News

Ranchi: रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को झटका, जमानत याचिका खारिज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 12 Dec, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 07 08 at 7.20.19 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: बरियातू रोड स्थित सेना की कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन सहित अन्य भू-खंडों की अवैध खरीद-बिक्री मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी सह रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने जमानत देने से इनकार किया है। इससे उनको एक बार फिर झटका लगा है। अदालत ने 9 दिसंबर को सुनवाई पूरी होने के बाद जमानत पर आदेश सुरक्षित रख लिया था।

गुरुवार को अदालत ने अपना सुरक्षित आदेश सुनाई। छवि रंजन ने जमानत की गुहार लगाते हुए 21 नवंबर को याचिका दाखिल की है। बरियातू में सेना की जमीन के कागजात की हेराफेरी मामले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को ईडी टीम ने 4 मई 2023 को गिरफ्तार किया था। तब से वह लगातार जेल में ही है। इस मामले में उनकी जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट से भी खारिज है।

See also  Court News: हत्या की कोशिश, फायरिंग और आर्म्स एक्ट मामले में साक्ष्य के अभाव में नौ आरोपी बरी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment