Civil Court News
Ranchi: रांची हिंसा मामले में तीन और आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, कुल 14 आरोपियों पर जारी है ट्रायल
Ranchi: राजधानी रांची में 10 जून 2022 को हुई हिंसा से जुड़े एक मामले में तीन और आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किया गया है। अपर न्यायायुक्त 7 की अदालत में नवाब चिस्ती उर्फ समद, शकील उर्फ कारू एवं नदीम अंसारी पर आरोप तय किया गया है। मामले में अब अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही कराई जाएगी। मामलें में पूर्व से 11 आरोपी ट्रायल फेस कर रहा है।
इसमें मो. अफसर, मो. शाहबाज, मो. उस्मान उर्फ करण कच्छप, मो. तबारक कुरैशी, अफसर, अरमान हुसैन, मो. रमजान, मो. अमजद, मो. माज, मो. सरफराज एवं मो. इरफान अंसारी का नाम शामिल है। रांची हिंसा मामले में अलग-अलग थानाों में 48 से अधिक मामले दर्ज किया गया है। इसमें से सिर्फ एक मामले (डेली मार्केट कांड संख्या 17/2022) की जांच सीआईडी की ओर से की गई है। वहीं अन्य मामलों में भी ट्रायल जारी है।